फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown shramik special train people return sonbhadra from surat

श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला जारी, सूरत से सोनभद्र पहुंचे 247 लोग

Tue, 26 May 2020 10:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 May 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Lockdown shramik special train people return sonbhadra from surat
स्वास्थयकर्मियों ने सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच। - फोटो : अमर उजाला।

गुजरात के सूरत से 247 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह सोनभद्र पहंच गई। ट्रेन के पहुंचने पर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की गईं। इसके बाद स्टेशन के बाहर पहले से खड़ी रोडवेज बसों से सभी को घर रवाना किया गया।

विज्ञापन

सूरत से 247 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन सुबह करीब चार बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे पहले स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया गया था। ट्रेन पहुंचते ही स्टेशन पर पहले से तैयार चिकित्सकों की 10 टीमों में शामिल लोगों ने श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की। इसके बाद सभी को स्टेशन परिसर में पहले से रोडवेज की बसों तक लाया गया। यहां सभी श्रमिकों के लिए पहले से ही व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन



यहां से श्रमिकों को भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों से उनके घर भेजे जाने का सिलसिला शुरू हुआ। जो श्रमिक गुजरात के सूरत से यहां आए हैं, उनमें 24 सोनभद्र जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। अन्य श्रमिक आसपास के जिलों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहले भी दो बार ट्रेन श्रमिकों को लेकर यहां आ चुकी है। पहली बार गुजरात के मेहसाणा से 1046 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन यहां आई थी। इसके बाद 169 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन नोएडा से यहां आई थी। मंगलवार को सुबह तीसरी बार ट्रेन 247 श्रमिकों को लेकर यहां आई है।

ट्रेन आने से पहले प्रशासन व पुलिस के कई अधिकारी स्टेशन पर पहुंच गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच हुई। प्रशासन को पहले सूरत से 147 श्रमिकों के आने की सूचना मिली थी। लेकिन यहां 247 श्रमिक आए। जिनमें 24 सोनभद्र और अन्य दूसरे जिलों के थे। श्रमिकों का कहना था कि उनसे कोई किराया नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed