फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown murder of old man in land dispute in jaunpur up

जौनपुर में जमीन विवाद में दिल्ली के प्रवासी कारोबारी की हत्या,तीन पर हत्या का केस

Tue, 02 Jun 2020 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Jun 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
lockdown murder of old man in land dispute in jaunpur up
सड़क पर परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में मंगलवार की सुबह जमीन विवाद में पट्टीदारों ने दिल्ली प्रवासी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पिलकिछा में गोमती नदी पुल के पास प्रयागराज-शाहगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। शाहगंज सीओ जितेंद्र दुबे ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बड़सरा निवासी राजेश तिवारी (52) दिल्ली में दवाओं के रैपर बनाने का कारोबार करते थे। लाकडाउन में कुछ दिनों पहले वह दिल्ली से घर लौटे थे। गांव में पट्टीदारों से खेत में रास्ते की जमीन के लिए विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले पैमाइश भी हुई थी। मंगलवार को राजेश ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

 

lockdown murder of old man in land dispute in jaunpur up
सड़क पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पीड़ित परिवार के अनुसार, कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर पट्टीदारों ने राकेश को अवैध असलहे से गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर आ गए और पिलकिछा में गोमती नदी पुल के पास बीच सड़क पर पेड़ों की डाल रखकर रास्ता रोक दिया।

ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलते ही सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, खुटहन एसओ जगदीश कुशवाहा सहित आसपास के थानों की पहुंच गई। सीओ ने परिजनों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस ने कुछ घंटे बाद तीनों आरोपियों को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर संदीप उर्फ सोनू तिवारी, भाई संजय तिवारी और अंबुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed