{"_id":"5e7c66c38ebc3e768c0d7e3f","slug":"lockdown-in-varanasi-police-filed-fir-against-of-vegitabel-saller-gas-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए सब्जी विक्रेता और गैस एजेंसी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए सब्जी विक्रेता और गैस एजेंसी, एफआईआर दर्ज
Thu, 26 Mar 2020 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे बचाव के लिए वाराणसी में लॉक-डाउन के दौरान जनसामान्य को आवश्यक वस्तु की उपलब्धता सुगमता एवं सही मूल्य पर कराए जाने की जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपनी कटिबद्धता व्यक्त की है।
विज्ञापन
गुरुवार को लॉकडाउन के दौरान सुबह निर्धारित अवधि में आवश्यक वस्तु की बिक्री के लिए खुली दुकानों से सही मूल्य पर ही बिक्री सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी के साथ-साथ मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते हुए चौकस रहे।
विज्ञापन
अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) ने कैंट क्षेत्र में सब्जियों की कालाबाजारी करते हुए पकड़े जाने पर 7 सब्जी विक्रेताओं सहित हनुमान गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। खोजवा क्षेत्र में दुकान बंद के प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर नमकीन की एक दुकान को सील किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोग पालन करते देखे गए।
विज्ञापन