फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lockdown in up Shop will close if shopkeepers who not wearing masks customers also will not get goods in azamgarh

प्रशासन का सीधा फरमान, मास्क न लगाने वाले दुकानदारों की बंद होगी दुकान, ग्राहकों को न मिलेगा सामान

Mon, 20 Apr 2020 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Apr 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up Shop will close if shopkeepers who not wearing masks customers also will not get goods in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आजमगढ़ जिले में लॉकडाउन के अनुपालन पर प्रदेश सरकार के असंतोष व्यक्त करने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। डीएम ने मास्क न लगाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही दुकानदारों से अपील की है कि कोई बिना मास्क के दुकान पर पहुंचे तो उसे सामान न दें।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन घोषित किया गया है। सरकार ने बिना मास्क के घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन जनपद में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ते हुए आसानी से देखी जा सकती हैं। सिर्फ दोपहर के 12 बजे के बाद और शाम छह बजे से पहले ही लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


शायद यह असर सूर्य की तीखी किरणों के कारण हो। क्योंकि इस दौरान घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाकी समय में आम दिनों की तरह ही सड़कों पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। प्रदेश सरकार ने भी जिले में लॉकडाउन के पालन पर असंतोष व्यक्त किया है। जिसे लेकर डीएम एनपी सिंह गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो बिना मास्क लगाए दुकान पर मिलेंगे। दो दिन लगातार बिना मास्क के मिलने पर उनकी दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद उनकी दुकान लॉकडाउन के बाद ही खुलेगी। इसलिए दुकानदार अपनी दुकान पर भी मास्क लगाकर ही बैठें।

साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि अगर कोई उनकी दुकान पर बिना मास्क लगाए सामान लेने पहुंच रहा है। उसे सामान न देकर उसे वापस करें। ताकि लोगों को मास्क की अहमियत का अहसास हो सके। उन्होंने कहा कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य (लापरवागी बर्दाश्त) नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed