फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown CRPF and NDRF jawans said tell us without any fear for help in varanasi

सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान बोले: कोई भी जरूरत हो तो बिन घबराए हमें बताएं

Sat, 04 Apr 2020 09:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
lockdown CRPF and NDRF jawans said tell us without any fear for help in varanasi
कमांडेंट एनपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के दौरान सामाजिक संस्थाओं, पुलिस और प्रशासन के साथ ही जिले में 95 सीआरपीएफ और 11 एनडीआरएफ के जवान भी आमजन की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही आमजन से अपील भी कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो उन्हें निःसंकोच बताएं।
विज्ञापन


95 सीआरपीएफ के कमांडेंट एनपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उनके जवानों ने काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र को सैनेटाइज करने के साथ ही 125 लोगों को सैनेटाइजर वितरित किया। कैंट रेलवे स्टेशन और कैंट रोडवेज क्षेत्र में 250 लोगों को जवानों ने खाने का पैकेट दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाली टोला, सिगरा और पांडेयपुर क्षेत्र के मोहल्लों में 380 लोगों को राशन वितरित किया। सीआरपीएफ के संगठन कावा की अध्यक्ष रंजिता सिंह ने शिवपुर और बघवा नाला क्षेत्र में 263 परिवारों को राशन दिया। कमांडेंट एनपी सिंह ने अपील की है कि आमजन को कोई जरूरत हो तो वह निःसंकोच 9411932942 या 0542-2587701 पर फोन करें।



भोजन, राशन और दवा से लेकर जरूरत की कोई भी सामग्री पहुंचाने में सीआरपीएफ के जवान देरी नहीं करेंगे। उधर, 11 एनडीआरएफ के जवानों ने शहर की घनी आबादी वाले संकरे क्षेत्रों में कोरोना रोधी सॉल्यूशन का छिड़काव किया। इसके साथ ही रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल से मिले राशन और अन्य सामग्रियों को नदेसर क्षेत्र और वरुणा पुल के आसपास की बस्तियों में वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed