फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown coronavirus Important health facilities will be started operation will also be possible in ballia hospital

सरकार ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा एक और फैसला, जानें अब क्या बदलेगा

Tue, 26 May 2020 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 May 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Lockdown coronavirus Important health facilities will be started operation will also be possible in ballia hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बलिया जिले के अस्पतालों की स्थगित की गई आकस्मिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के बाद अब अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लोगों के जरूरी आपरेशन जो कुछ समय से लंबित चल रहे थे, अब हो सकेंगे।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी चलते रहने की संभावना है। कुछ जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन



इसलिए प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों, संयुक्त चिकित्सालयों, महिला चिकित्सालयों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में तत्काल जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू किया जाए। इस दौरान पूरी सावधानी और प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पतालों को जिन जरूरी सेवाओं को शुरू करने को कहा गया है, उनमें सर्जरी से संबंधित ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं, लेकिन सामान्य ओपीडी अभी स्थगित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुख्य सुविधाएं की जाएंगी शुरू :
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केडी प्रसाद ने बताया कि कई जरूरी सुविधाओं को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इनमें यह शामिल हैं।
रेबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा।
टीबी की जांच व उपचार की सुविधा।
एचआईवी की जांच एवं उपचार के लिए आईसीटीसी व एआरटी सेंटर शुरू होंगे।
जिला चिकित्सालयों व सीएचसी में चलने वाले असाध्य रोग केंद्र (एनसीडी क्लीनिक)।
गर्भवती की जांच एवं उपचार की सुविधा।
दो वर्ष तक के बीमार शिशुओं के लिए जांच व उपचार।
सरकारी क्षेत्र में 102 एंबुलेंस का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर।
गर्भ समाधान एवं नसबंदी की सुविधा।
डाइग्नोस्टिक इमेजिंग एवं प्रयोगशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed