फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lock found in schools BSA stopped salary Varanasi news

नहीं आए गुरुजी, स्कूलों में लटका मिला ताला, बीएसए ने की कार्रवाई

Tue, 22 Sep 2020 12:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Sep 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lock found in schools BSA stopped salary Varanasi news
ताला - फोटो : demo pic

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया जहां दो विद्यालयों में ताला लटका मिला। वहीं चार विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर में कायाकल्प व कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग करने के लिए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया, वहीं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। 

विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय बेलवरिया में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल राम व छह सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक बेबी फरीदा व तीन सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए राकेश सिंह ने सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। 
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्दहा व प्राथमिक विद्यालय गहनी पहुंचे, जहां ताला लटका मिला। प्राथमिक विद्यालय ओजपट्टी के चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुर्दहा में हेड मास्टर सुधा पाठक सहित छह सहायक शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित थीं। बीएसए राकेश सिंह ने दोनों विद्यालयों के अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरहुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर के निरीक्षण में पाया गया कि हेडमास्टर प्यारेलाल प्रजापति ने कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग किया है। बीएसए ने हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीआरसी चोलापुर से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। निरीक्षण के दौरान दो सहायक शिक्षक भी अनुपस्थित मिले थे। उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed