{"_id":"5e8e15e58ebc3e769c72302d","slug":"lock-down-also-boosted-criminals-targeted-a-shop-twice-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"# Lock down में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, हफ्तेभर में एक दुकान को दो बार बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
# Lock down में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, हफ्तेभर में एक दुकान को दो बार बनाया निशाना
Wed, 08 Apr 2020 11:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए वाराणसी में भी लॉक डाउन प्रभावी है। ऐसे में जब पुलिस प्रशासन का ध्यान आम लोगों से लॉक डाउन का पालन कराने में है, तो अपराधी मौके का फायदा उठाकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना वाराणसी के महमूरगंज क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
यहां की एक दुकान में चोरों ने हफ्तेभर में दो बार चोरी की। सूचना के आधार पर दोबारा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। सीसी कैमरे की फुटेज में कैद चोरी करने वाले की तस्वीर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताते चलें कि दशाश्वमेध क्षेत्र निवासी कुंवर राकेश सिंह और चेतगंज निवासी उनके भाई कुंवर सुरेश सिंह की महमूरगंज में मस्जिद के समीप हार्डवेयर की दुकान है।
विज्ञापन
आवश्यक कार्य के लिए राकेश सिंह अपने एकाउंटेंट को लेकर मंगलवार सुबह महमूरगंज पहुंचे थे। सीसी कैमरे की फुटेज से पता चला कि बीती चार अप्रैल की रात चोरी हुई थी। मामले की शिकायत मंगलवार को सिगरा थाने में की गई थी। इसी बीच मंगलवार की रात दो बजे के बाद फिर से दुकान में घुस कर चोरों ने चोरी की। राकेश सिंह ने बताया कि चोर लाखों रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए हैं।
विज्ञापन