{"_id":"642088cb2185be548a0e1624","slug":"lmo-plant-will-be-installed-in-divisional-hospital-varanasi-news-c-20-vns1013-124017-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में लगेगा एलएमओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में लगेगा एलएमओ प्लांट
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट (एलएमओ) लगाए जाने की तैयारी है। दस हजार लीटर की क्षमता वाले इस प्लांट के लगने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने अस्पताल में प्लांट लगाए जाने के लिए चयनित जगह पर अपनी मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा।
अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 800 से 1000 मरीजों के आने के साथ ही इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में औसतन 30 से 40 गंभीर रोगी हर दिन भर्ती होते हैं। 330 बेड वाले इस अस्पताल में हर बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। कोरोना काल में यहां 1000 और 960 लीटर क्षमता के पीएसए यानी प्रेशर स्विंग एडसोरपशन आधारित दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। अब ब्लड बैंक के पास खाली जमीन के पास एलएमओ के लगने से ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था हो जाएगी। रविवार को अस्पताल पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित जगह को देखने के साथ ही अपनी स्वीकृति दी। इसके साथ ही अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर पांच मंजिला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाने के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. मुकुंद आदि लोग मौजूद रहे।
महिला अस्पताल में भी जानीं सुविधाएं
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मंडलीय अस्पताल के बाद जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, जनऔषधि केंद्र, पंजीकरण कक्ष व एमसीएच विंग को देखकर एसआईसी डॉ मनीषा सिंह सेंगर और अधीक्षक डॉ राजेश्वर सिंह को मरीजों की सेहत की विशेष निगरानी करते रहने का निर्देश दिया।