{"_id":"5d892b498ebc3e93a553db04","slug":"llb-intrens-exam-varanasi-news-vns485492951","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट सौंपी, कमेटी की संस्तुति पर रद्द हो सकती है प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट सौंपी, कमेटी की संस्तुति पर रद्द हो सकती है प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा की जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंप दी गई है। जांच कमेटी ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी। संभावना है कि मंगलवार को जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। उसके आधार पर ही एलएलबी में प्रवेश पर निर्णय होगा।
सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट में कमेटी ने यह माना है कि प्रश्नपत्र लीक हुआ था। इसको आधार बनाते हुए प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की संस्तुति भी की गई है। माना जा रहा है कि एलएलबी की प्रवेश परीक्षा को रद्द किया जा सकता है। दोबारा प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलबी में दाखिले का इंतजार छात्रों को भारी पड़ रहा है। प्रवेश परीक्षा में अनियमितता संबंधी मामलों के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। 31 मई को एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के दौरान जगतपुर पीजी कॉलेज और यूपी कॉलेज में कुछ छात्रों के पास से मोबाइल बरामद हुआ था। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक भी कर दिया था। इस मामले में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने की मांग की थी। कई दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट दो से तीन दिनों के अंदर मिल जाएगी। इस संदर्भ में कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य का कहना है कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।