फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   live railly of rahul gandhi from jaunpur

गाय को चारा खिलाने से नहीं होगा भला: राहुल गांधी

Mon, 06 Mar 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Mon, 06 Mar 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
live railly of rahul gandhi from jaunpur
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला । उन्होंने कहा कि मोदी हमारे रोड शो के बाद फायर करने की कोशिश कर रहे हैं जो तीन बार मिस फायर हो गया है। उनके चेहरे से मुस्कराहट गायब हो गई है।
विज्ञापन


कहा कि पीएम मोदी की फिल्म में सिर्फ मोदी ही दिखाई देते हैं। बनारस में बार बार उनकी फिल्म का रिटेक हो रहा है। मोदी ने चार बार रिटेक लिया है। मोदी जी हमारे रोड शो के ‌बाद पैदल जाकर चारा खिलाया। लेकिन काशी करवट ले चुकी है। हमारी जीत होगी। मोदी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन


कहा क‌ि वह अब बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन सब स्वयं करते हैं। इसरो ने रॉकेट छोड़े उसे अपना बताया। सुषमा, राजनाथ जी और आडवाणी जी को हटाकर खुद काम कर रहे हैं। कहा कि मैंने और अखिलेश ने मोदी जी आराम देने का फैसला किया है। अखिलेश सीएम बन जाएंगे तो मोदी को आराम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मोदी घमंडी हो गए हैं और सब कुछ स्वयं करना चाहते हैं।  गंगा हम सभी की मां है। लेकिन क्या गंगा मां को एक ही बेटा मिला वो भी गुजरात से। वो पहले गंगा के बेटे बन गए और फिर गुजरात से उत्तर प्रदेश आए कृष्‍ण भगवान बन गए। आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने गंगा मां से वादा करते समय पीएम बनाने का सौदा किया।

कहा कि देश के प्रधानमंत्री जादूगर हो गए हैं। जादू से एक हजार और पांच सौ का नोट कागज का टुकड़ा बना दिया। राहुल ने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लॉप हो गई है। अब देखने को नहीं मिलेगी। 

वादे पूरे किए होते तो तीन रोड शो बनारस में नहीं करने पड़ते

live railly of rahul gandhi from jaunpur
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने बनारस में दो रोड शो किया, शास्‍त्री जी के घर गए लेकिन एक जवाब नहीं दिया। उन्होंने जो बनारस से वादा किया था उसे क्यों पूरा नहीं किया। कहा कि अगर मोदी जी ने वादे पूरे किए होते तो तीन रोड शो बनारस में नहीं करने पड़ते।

पीएम ने कहा कि हर हिंदुस्तानी के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। आरोप लगाया कि अवैध रुप से नोट बदल रहे लोगों की पीएम मोदी ने रक्षा की। कहा कि मोदी जी जनता के पैसे से हिंदुस्तान के सबसे अमीर परिवारों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं।

आने वाले समय में पीएम मोदी अमीरों के छह लाख करोड़ रुपये माफ करेंगे।  कहा कि हम युवाओं को रोजगार देंगे। वहीं पीएम मोदी ने कहा था कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे लेकिन वो फेल हो गए हैं।

​पीएम मोदी ने माल्या को 1200 करोड़ दे दिए लेकिन हम युवाओं को कर्ज देंगे । लेकिन हमारी एक शर्त होगी। युवाओं को फैक्ट्री में रोजगार देना होगा। कहा क‌ि मैं चाहता हूं कि एक ऐसा दिन आए जब ओबामा की पत्नी अमेरिका में पतीले में खाना पकाएं जिसमें लिखा हो मेड इन जौनपुर।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed