फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   live from varanasi prime minister going to speech at rally

पीएम मोदी ने काशी में राष्ट्र की उन्नति-शांति के लिए की मां दुर्गा की पूजा

Sat, 23 Sep 2017 11:01 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 23 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
live from varanasi prime minister going to speech at rally
पूजा करते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की द्वितीया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐंद्र योग में राष्ट्र की खुशहाली और कल्याण के लिए नौ शक्तिपीठों में से एक मां की सविधि आराधना की। पीएम मोदी शुक्रवार की देर शाम काशी में विराजित नौ शक्ति पीठों में से एक दुर्गा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने  यहां मां कूष्मांडा की वैदिक रीति से पूजा की और देश की उन्नति, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। पुजारी सत्यप्रकाश के अनुसार इंदिरा गांधी के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मां दुर्गा की पूजा की। 
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम 7:40 बजे प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही दुर्गाकुंड मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान आसपास की सड़कों और मकानों पर अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। वैदिक विद्वान पं. महेंद्र नाथ तिवारी के आचार्यत्व में महंत कृष्णा प्रसाद दुबे, सत्य प्रकाश दुबे संजू गुरु, ओम प्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे और ऋषभ दुबे ने गर्भगृह में पूजा के दौरान मंत्रोच्चार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 1008 गुड़हल के फूलों की माला, नारियल, चुनरी और फल,पंचमेवा अर्पित कर आरती भी उतारी। अहमदाबाद की मां अंबा के दरबार की तरह ही दुर्गा माता मंदिर में भी प्रतिमा की जगह महायंत्र की स्थापना की गई है।

पीएम मोदी ने महायंत्र की आराधना की। इसके उपरांत प्रधानमंत्री पौराणिक दुर्गाकुंड का अवलोकन करने पहुंचे।इससे पहले पीएम काशी की प्राचीन तुलसी मानस मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन पूजन कर रामायण पर डाक टिकट जारी किया।

पीएम के आगमन की खबर पर दोनों मंदिरों में बड़ी भारी भीड़ उमड़ी। पीएम की एक झलक पाने को लोग बेताब रहे। 


 इससे पहले दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे बड़ा लालपुर आये। यहां उन्होंने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर ( पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल) का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम जैसे ही बोले-मेरे प्यारे मेरे प्यारे बनारस के भाइयों बहनों तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दिन बदलने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो खुद शिलान्यास भी करते हैं और खुद ही उसका लोकार्पण भी। पहले बुनकर कहते थे कि हम काम छोड़ना चाहते हैं लेकिन अब उनकी सोच बदलेगी। पूर्व की सरकारों को निसाने पर लेते हुए कहा कि पहले की सरकारों को विकास से नफरत थी। वो केवल झोली भरना चाहते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। हम ‌मध्यम परिवार और गरीब दोनों को केंद्र में रखकर चल रहे हैं। समाज के हर वर्ग को सशक्‍त करने के उद्देश्‍य से हम योजनाएं बना रहे हैं। इसका लाभ दिख रहा है। भविष्य में यह और बेहतर होगा।
 

पीएम बोले- कई फैसले पूरी हिम्मत से लिए

live from varanasi prime minister going to speech at rally
मंच पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा कि कई फैसले पूरी हिम्मत से लिए जा रहे हैं और इसका परिणाम नजर आ रहा है, भारत तेजी से बदल रहा है। जैसा विकास पश्चिम भारत में हुआ है वैसा ‌ही विकास पूर्व भारत में भी करना है। पूर्वी भारत को भी बदलना है। 

उन्होंने कहा कि हर समस्‍या का समाधान सिर्फ विकास में ही है। पीएम मोदी ने भाषण से पूर्व ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया। बड़ा लालपुर के मंच से उन्होंने छह योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दिन बदलने वाला साबित होगा।

वाराणसी को निःशुल्क जल शव वाहन और वाटर एंबुलेंस की की सौगात दी। बड़ोदरा से वाराणसी ट्रेन को वीडियो लिंक की माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्कर्ष बैंक की तारीफ की। पीएम ने कहा कि काशी और बड़ोदा दोनों जगह से चुनाव जीता।

मगर काशी की सेवा के लिए बड़ौदा का सीट छोड़ा। और अब महामना एक्सप्रेस के जरिये काशी को बड़ौदा से जोड़ा। कपड़ा उद्योग गुजरात से ही काशी पहुंचा है। 

...और जब बोले- सीएम योगी ने कमाल कर दिया

live from varanasi prime minister going to speech at rally
modi - फोटो : अमर उजाला
छह महीने से कम समय में योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कमाल कर के दिखाया है। पीएम ने योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देते हुए अपना भाषण समाप्त किया।  

इस अवसर पर उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाइक और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मौजूद रहे। ट्रेड फैसिलिटी सेंटर से ये सभी कार द्वारा बड़ालालपुर के बाहरी हिस्से में बने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। 

रास्ते भर मोदी मोदी के नारे लगते रहे। कार्यक्रम स्थल पर 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी यहां से डीरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक वह डीरेका गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। शाम 7:00 बजे वह तुलसी मानस मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन पूजन करने के बाद रामायण पर डाक टिकट जारी करेंगे।

मानस मंदिर के बाद वह मां दुर्गा का दर्शन करने के साथ ही हृदय योजना से संवारे गए दुर्गा कुंड का अवलोकन करेंगे। यहां वह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक रहेंगे। रात 8:20 बजे वह डीरेका गेस्ट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed