फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Little scientists used stove heat to light LEDs

Varanasi News: नन्हे वैज्ञानिकों ने चूल्हे की गर्मी से जलाई एलईडी

Sun, 01 Mar 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Little scientists used stove heat to light LEDs
क्षेत्र के नागेपुर गांव स्थित आशा ट्रस्ट व लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला हुई। इसमें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल शोध कर रहे डॉ. पीयूष ने बच्चों को थर्मल ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण की प्रक्रिया प्रायोगिक माध्यम से समझाई। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। शैक्षिक शोध के लिए एआई टूल क्लॉड के उपयोग, चूल्हे में ताप वितरण और तापमान मानचित्र के लिए पाइथन सिमुलेशन तैयार करना व ऑटोकैड से उपकरण डिजाइन करना भी सिखाया। बच्चों ने चूल्हे की गर्मी से एलईडी जलाकर प्रयोग का सफल प्रदर्शन किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। डॉ. पीयूष को काशी गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में वैभव श्रीवास्तव, नंदलाल मास्टर, वल्लभाचार्य पांडेय, अवनीश, मनीष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed