फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Liquor Smuggled Tin Containers Labeled Potash Five Arrested Goods Worth 22 Lakh Recovered Wood Sawdust

UP: टीन के डिब्बों पर 'पोटाश' लिखकर शराब की स्मगलिंग, पांच गिरफ्तार; लकड़ी के बुरादे से 22 लाख का माल बरामद

Fri, 08 May 2026 07:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 08 May 2026 07:02 PM IST
सार

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें सर्विलांस टीम का भी सहयोग रहा। शातिर तरीके से शराब की तस्करी हो रही थी। शराब को चंडीगढ़ से बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुंचाया जा रहा था।

विज्ञापन
Liquor Smuggled Tin Containers Labeled Potash Five Arrested Goods Worth 22 Lakh Recovered Wood Sawdust
सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: चंदौली में सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार सुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर ट्रक से बिहार ले जाई जा रही करीब 22.5 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक चालक समेत फॉर्च्यूनर सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और स्वाट प्रभारी राम जनम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेठमलपुर तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर और उसके पीछे चल रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तलाशी के दौरान ट्रक में ‘पोटाश’ लिखे 167 टीन के डिब्बों में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुंचाई जानी थी। तस्कर पुलिस से बचने के लिए टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ लिखकर कोडिंग करते थे। वहीं फॉर्च्यूनर वाहन आगे चलकर रास्ते की निगरानी और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने का काम कर रही थी।

पुलिस ने ट्रक चालक अनिल कुमार पंचाल निवासी पानीपत, हरियाणा के साथ फॉर्च्यूनर चालक संदीप कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा, सुमित सिंह निवासी पानीपत, साजन राठौर निवासी नीमच, मध्य प्रदेश और देवेंद्र सिंह निवासी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने मौके से ट्रक, फॉर्च्यूनर, छह मोबाइल फोन और 5030 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed