गाजीपुर में उधार शराब न देने पर सेल्समैन को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। रात करीब दस बजे बाइक पर तीन लोग हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और दो युवक बाइक से उतर कर सीधे सेल्समैन के पास पहुंचे और उसे निशाना कर गोली मार दी।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर स्थित शराब की दुकान में दो सेल्समैन जयप्रकाश राय और बब्बन यादव काम करते हैं। बुधवार को देर रात दोनों खाना खा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन युवक मुंह बांध कर वहां पहुंचे।
शराब की दुकान के पास बाइक रोकी और दो युवक उतर कर सीधे सेल्समैन बब्बन यादव (35) के पास पहुंचे और गोली दाग दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। संयोग रहा कि सेल्समैन को गोली जंघे और हथेली में लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
दबिश दे रही पुलिस
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद साथी जयप्रकाश राय की तहरीर पर अविनाश यादव सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।