फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Liquor shop salesman shooted by miscreants in ghazipur

गाजीपुर में उधार शराब न देने पर सेल्समैन को मारी गोली    

Fri, 28 Dec 2018 11:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman shooted by miscreants in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में देसी शराब की दुकान पर उधार शराब मांगने को लेकर सेल्समैन और एक युवक के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई। शराब की दुकान पर मौजूद दूसरे सेल्समैन के समझाने-बुझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 

युवक जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। रात करीब दस बजे बाइक पर तीन लोग हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और दो युवक बाइक से उतर कर सीधे सेल्समैन के पास पहुंचे और उसे निशाना कर गोली मार दी।

विज्ञापन


भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर स्थित शराब की दुकान में दो सेल्समैन जयप्रकाश राय और बब्बन यादव काम करते हैं। बुधवार को देर रात दोनों खाना खा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन युवक मुंह बांध कर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब की दुकान के पास बाइक रोकी और दो युवक उतर कर सीधे सेल्समैन बब्बन यादव (35) के पास पहुंचे और गोली दाग दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। संयोग रहा कि सेल्समैन को गोली जंघे और हथेली में लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

दबिश दे रही पुलिस

Liquor shop salesman shooted by miscreants in ghazipur

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

 

घटना के बाद साथी जयप्रकाश राय की तहरीर पर अविनाश यादव सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed