{"_id":"62d5523b8c97ca01c04764fc","slug":"lineman-died-due-to-electrocution-who-climbed-on-pole-family-members-protest-at-electricity-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया उपकेंद्र का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पोल पर चढ़े बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया उपकेंद्र का घेराव
Mon, 18 Jul 2022 05:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:59 PM IST
सार
वाराणसी के हीरापुर गांव में जंफर जोड़ने के लिए हरसोस गांव निवासी संविदा बिजली कर्मी सुरेंद्र पटेल (40) पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने लाइन को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के हीरापुर गांव में जंफर जोड़ने के लिए हरसोस गांव निवासी संविदा बिजली कर्मी सुरेंद्र पटेल (40) पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने लाइन को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। शव पोल पर तारों के बीच फंस गया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली शटडाउन के बाद मृतक संविदा बिजली कर्मी के शव को खंभे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
परिजन और विभाग के अन्य संविदाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग की। आरोप लगाया कि सुरेंद्र शटडाउन लेकर काम करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे जंसा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हरसोस गांव निवासी सुरेंद्र पटेल के परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र दिनदासपुर का घेराव कर दिया। मृतक के परिजनों को नौकरी और लापरवाह बिजली कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर तहसीलदार राजातलाब श्याम कुमार, सीओ सदर और थानाध्यक्ष रोहनिया मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।
विज्ञापन