फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Line of dead bodies in varanasi cremation of 18 dead bodies

मोक्षद्वार पर शवों की कतार, दो से ढाई घंटे बाद मिला नंबर, 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार 

Thu, 15 Apr 2021 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Line of dead bodies in varanasi cremation of 18 dead bodies
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
वाराणसी में कोरोना से मौत के बढ़ते आंकड़ों के कारण मोक्षद्वार पर भी शवों की कतार लग रही है। दो से तीन घंटे के इंतजार के बाद नंबर मिल रहा है। बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर 18 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें छह सामान्य व नौ कोरोना पीड़ित रहे। बुधवार को रात 10 बजे तक कुल 18 शव पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सामान्य मृतकों की संख्या 8 और कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 रही। इसमें वाराणसी के 5, भदोही के एक, मिर्जापुर , अयोध्या, बलिया और मऊ के एक-एक कोरोना पीड़ितों का शव था। सामान्यत: एक शव को जलाने में डेढ़ घंटे का समय लगा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद शवदाह गृज को सैनिटाइज करके, साफ-सफाई करने में 15 मिनट का समय लगा रहा है। इसके बाद दूसरे शव का नंबर आता है। एक शव जलाने के लिए पांच सौ रुपये गैस का मूल्य लिया जाता है। टोकन देकर शवों को जलाया जा रहा है।ऐसे में दो से ढाई घंटे के इंतजार के बाद एक शव का नंबर लग रहा था। शवदाह गृह प्रभारी अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि दो शवदाह गृहों में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिकर्णिका घाट पर भी लग रही कतार

मणिकर्णिका घाट पर भी शवदाह के लिए लंबी कतार लग रही है। हालांकि कोरोना संक्रमितों के शव हरिश्चंद्र घाट पर ही जलाए जा रहे हैं। मणिकर्णिका घाट पर पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों से भी लोग शवदाह के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed