फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Like Atiq Ahmed, Swami Avimukteshwarananda will be killed.

Varanasi News: अतीक अहमद की तरह ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ठोक देंगे

Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Like Atiq Ahmed, Swami Avimukteshwarananda will be killed.
शंकराचार्य को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेंगे स्वामी के अधिवक्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। मठ के मोबाइल नंबर पर आए कॉल में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद की तरह ठोक देने की धमकी दी गई है। गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के बाद शंकराचार्य ने अधिवक्ताओं से संपर्क साधा है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का समूह पुलिस आयुक्त से बृहस्पतिवार की सुबह मुलाकात करेगा।

मठ के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद देश में गौ रक्षार्थ गोमाता राष्ट्र माता अभियान चला रहे हैं। 3 मई से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा में उनकी यात्रा होनी है। यही बात सनातन धर्म विरोधियों को ठीक नहीं लग रही है। इसलिए उन्हें अनेको बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। हाल ही में ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर एक अप्रैल को मेसेज आया। इस नंबर को जब ब्लॉक कर दिया गया तो वॉइस मेल में दो ऑडियो संदेश छह अप्रैल की दोपहर 1.55 बजे और 1.57 बजे आया। गालीगलौज कर धमकी दी कि खुद जैसे अतीक अहमद को मारा वैसे ही उसको मारना है और बाद में सारा कहानी खत्म। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है अब ज्यादा दिन नहीं रह सकता ..., जहां वो यात्रा कर रहा है वहीं बीच में खत्म हो जाए। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग है उसको मारने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article