{"_id":"62da79304ab1a40bfc546bb7","slug":"lightning-fell-on-family-planting-paddy-in-mau-husband-dies-wife-and-child-serious","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धान की रोपनी कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धान की रोपनी कर रहे परिवार पर गिरी बिजली, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर
Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:47 PM IST
सार
मऊ जिले के अदरी देहात गांव निवासी अनिरुद्ध चौहान (35) अपनी पत्नी और बेटी के साथ
धान की रोपाई कर रहा था। अचानक बिजली गिरने से मौके पर ही अनिरुद्ध की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी झुलस गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के मऊ जिले में शुक्रवार को धान की रोपनी करने के दौरान वज्रपात एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। हादसे में जहां पति की मौत हो गई वहीं पत्नी और उनकी बच्ची झुलस गए। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव (नव पुरवा) निवासी अनिरुद्ध चौहान (35) पुत्र हरिनंदन चौहान शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करने गया था। उसकी पत्नी गीता देवी और पुत्री रंजना खेत में हाथ बंटा रही थी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। खेत से बाहर निकलने से पहले बिजली गिर गई।
विज्ञापन
चपेट में आने से अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर झुलसी-मां बेटी को आननफानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। वह मजदूरी और किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।