फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   License will be canceled if you do not register for CNG

सीएनजी के लिए पंजीकरण नहीं कराया तो लाइसेंस होगा निरस्त

Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
License will be canceled if you do not register for CNG
गंगा में प्रदूषण कम करने और निर्मलता बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बिना सीएनजी वाले नावों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जोनल अधिकारी कोतवाली रामेश्वर दयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर अब तक सीएनजी के लिए आवेदनोें पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर तक यदि नाविक सीएनजी के लिए पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। रामेश्वर दयाल ने कहा कि पूर्व में 800 फार्म नाविकों को नगर निगम की ओर से दिए गए थे। अब तक सिर्फ 246 आवेदन मिले हैं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना के लिए नावों को सीएनजी से लैस किया जाना है। बैठक में गेल के अधिकारी गौरीशंकर मिश्रा, अजय कुमार उपस्थित रहे। दरअसल, देव दीपावली तक सभी नावों को सीएनजी युक्त किया जाना है। करीब 166 नावों को इससे लैस भी किया जा चुका है। जबकि कुल 1200 नावों को सीएनजी युक्त किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed