{"_id":"5fc676b2f68efa596b6fcf07","slug":"letter-summon-from-lower-court-in-kashi-vishwanath-gyanvapi-mosque-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में निचली अदालत से पत्रावली तलब, अगली सुनवाई चार जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में निचली अदालत से पत्रावली तलब, अगली सुनवाई चार जनवरी को
Tue, 01 Dec 2020 10:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिक्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर से संबंधित ज्ञानवापी प्रकरण में जिला जज उमेशचंद्र शर्मा की अदालत में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल निगरानी याचिका पर अब चार जनवरी 2021 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ताओं ने इस मुकदमे में पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा जारी स्थगन आदेश का हवाला देकर निचली अदालत से पत्रावली तलब कराने की अपील की।
विज्ञापन
इस अपील पर प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज ने निचली अदालत से पत्रावली तलब करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन