Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Less fertilizer at cooperatives, greater distress for farmers

Varanasi News: समितियों पर खाद कम, किसानों का दर्द ज्यादा

Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Less fertilizer at cooperatives, greater distress for farmers
वेदमनपुर समिति पर खाद न मिलने पर विरोध जताते किसान। संवाद
गेहूं की बोआई का सीजन चल रहा है। किसान खाद के लिए परेशान है। वे रोज समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कहीं एक सप्ताह से खाद नहीं है तो कहीं किसान सुबह से शाम बजे तक लाइन में खड़े रह रहे हैं फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है।
कहीं खाद न मिलने पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। नागमलपुर में तो 10 दिनों से आ रहे किसानों को भी सुबह से शाम तक खाद का इंतजार करना पड़ा।
जिले में कुल 52 सहकारी समितियां है। यहां से 546 ग्राम पंचायतों के दो लाख किसानों को खाद वितरित की जाती है। गेहूं की बोआई की सीजन में समितियों पर खाद की कमी ने किसानों को परेशान कर दिया है।
जरूरत के हिसाब से समिति पर खाद न आने से किसानों को परेशानी हो रही है।
कुछ किसान फार्मर रजिस्ट्री तो कुछ अन्य तकनीकी दिक्कतों के चक्र में फंस जा रहे हैं जबकि कई समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म होने के कारण किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमारी टीम ने बृहस्पतिवार को अभोली के नागमलपुर, भदोही के वेदमनपुर, ज्ञानपुर के मिल्की और घूरीपुर में सहकारी समितियों की पड़ताल की। मिल्की और घूरीपुर में एक सप्ताह से खाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां समिति के कर्मचारी खाद के आने का इंतजार करते मिले। वेदमनपुर में नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया।
वहीं नागमलपुर में किसानों की लंबी कतार लगी रही। किसानों ने बताया कि चार घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed