फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leopard Terror in varanasi people are terrified crops getting spoiled due to fear of leopard loss of five lakh

Leopard Terror: 25 हजार की आबादी में दहशत, तेंदुए के डर से 55 बीघे में खराब हो रही फसल; पांच लाख का नुकसान

Thu, 29 May 2025 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 May 2025 03:00 PM IST
सार

Leopard News: वाराणसी के चिरईगांव में तेंदुए ने कहर ढहा रखा है। उसने अब तक चार लोगों को घायल किया है। वहीं, वन विभाग और पुलिस की टीम उसकी धरपकड़ में गांव में काॅबिंग कर रही है। 

विज्ञापन
Leopard Terror in varanasi people are terrified crops getting spoiled due to fear of leopard loss of five lakh
तेंदुए के हमले के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Leopard Terror in Varanasi: आधा दर्जन गांव में पिछले छह दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। 25 हजार आबादी ने खेतों की ओर रुख करना छोड़ दिया है। 55 बीघे की खेतों में खड़ी फसल और फूलों की खेती बर्बाद हो रही है।

विज्ञापन




फूल, फलसा और सब्जी की बिक्री न होने से किसानों को छह दिन में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों लाठी-डंडे लेकर घरों के बाहर पहरा दे रहे है। ठेले पर सब्जी बेचने वालों का धंधा मंदा पड़ गया है। पहले रोज दस से बारह सब्जी विक्रेता आते थे, वहीं अब डर के मारे सिर्फ चार से पांच आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को ताजी सब्जियां मिलने में भी परेशानी हो रही है। गांवों में रात के समय लोग अपने घरों के बाहर लाठी-डंडे लेकर समूह में बैठे देखे जा सकते हैं। वन विभाग लगातार गश्त कर ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कही भी तेंदुए दिखाई दें तो तुंरत वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Leopard Terror in varanasi people are terrified crops getting spoiled due to fear of leopard loss of five lakh
तेंदुए के हमले से घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप : चिरईगांव क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल अमित मौर्य (28) के परिजनों ने पंडित दीनदयाल अस्पताल में इलाज देरी से मिलने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही हुई, जिससे मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ा।

बड़े भाई कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि वे 23 मई को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचे और वहां इलाज के लिए पर्ची कटवाने के बाद कहा गया कि विशेषज्ञ डॉक्टर दो घंटे बाद आएंगे। हालांकि, दो घंटे की देरी के बाद भी इलाज शुरू नहीं हुआ।  इलाज रात 10 बजे शुरू हुआ। 11 घंटे तक मरीज को इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है, मरीजों का इलाज समय पर शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed