{"_id":"5c95d460bdec22146a72cf07","slug":"leopard-attack-on-man-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गांव में फैली दहशत
Sat, 23 Mar 2019 12:08 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक और खेत में तेंदुआ (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार सुबह तेंदुए ने एक युवक पर हमला बोल दिया। जिसमें युवक जख्मी हो गया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के नव गढ़वा गांव में बंधा के पास गेहूं के खेत में शनिवार की सुबह रामबाबू गौड़ पुत्र राजाराम गौड़ शौच के लिए गया था। उसी वक्त गेंहू के खेत में बैठे तेंदुए ने रामबाबू पर हमला कर दिया। हमले में रामबाबू के पीठ और सीने पर खरोचें आई हैं। रामबाबू वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल तेंदुआ गेहूं के खेत में लेटा हुआ है। वन विभाग पिजरा मंगवा कर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वनकर्मियों के मुताबिक तेंदुआ सुस्त पड़ा है। देखने से वह बीमार लग रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन