फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Left parties demonstrated against inflation

महंगाई के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jun 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Left parties demonstrated against inflation
वाराणसी/राजातालाब। सीपीआईएम, सीपीआई एवं सीपीआई माले (वामपथी दल) की ओर से मंगलवार को कचहरी स्थिति शास्त्री घाट पर महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

सीपीआईएम के जिला सचिव नंदलाल पटेल ने कहा कि जनता महंगाई के बोझ तले पिस रही है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि को कम करने की मांग की। इस अवसर पर लालमणि वर्मा, मोबीन अहमद, जयशंकर सिंह, अमरनाथ राजभर, शिवनाथ यादव, शिव शंकर शास्त्री, रामदुलार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राजातालाब तहसील में भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। यहां धरना प्रदर्शन में लालमणि वर्मा डॉ. शिव शंकर शास्त्री, रामचंद्र शास्त्री, डॉ. श्याम लाल, कमला, बेचन, दूधनाथ, सियाराम यादव, महेंद्र रमाशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed