{"_id":"910e33ea5ce6e89eb5c93a5d36c55e8f","slug":"ledy-doctors-catwalk-in-anual-function-of-ima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल टटोलने वालों ने सुनाया दिल का हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल टटोलने वालों ने सुनाया दिल का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आले से दिल का हाल टटोलने वाले डाक्टरों के दिल में भी बहुत कुछ है। इसका मुजाहिरा रविवार को सांस्कृतिक संकुल में हुआ। उन्होंने रैंप पर कैटवाक करके दिखाया और प्रहसन के जरिए व्यवस्था पर तंज भी कसा। मौका आईएमए के 97वें वार्षिक समारोह का था। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले 30 डाक्टरों को सम्मानित भी किया गया।
उत्सव का आरंभ लीलावती अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. पी जगन्नाथ, दिल्ली की डा. तेजिंदर कटारिया और डा. एपी सिंह ने किया। उसके बाद डा. आलोक भारद्वाज, डा. एसपी यादव, डा. वाणी वाजपेयी एवं डा. सुधीर सिंह ने ‘डाक्टर भगवान है’ के जरिए चिकित्सकोें के हालत पर तंज कसा। डा. रीतु गर्ग और डा. संजय गर्ग की जोड़ी ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति की। आखिर में महिला
चिकित्सकों ने रैंप पर कैटवाक करके वाहवाही बटोरी। इस मौके पर प्रो. वी भट्टाचार्य, डा. केपी अग्रवाल, डा. संजय मेहता, डा. पीके सिंह, डा. अनिल ओहरी, डा. अशोक राय, डा. कार्तिकेय सिंह, डा. नीतू यादव, डा. आलोक सिंह, डा. इशिता अवस्थी, डा. पीएस गुप्ता, डा. आनंद सिंह, डा. अंजू जैन सहित 30 डाक्टरों को सम्मानित किया गया। सचिव अरविंद सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष डा. एनपी सिंह, डा. ओपी तिवारी, डा. डीएम गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।