फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leader opposition Ramgovind Chaudhary in Azamgarh targeted BJP government Purvanchal Expressway

नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई व ऊंचाई घटाई

Mon, 08 Feb 2021 07:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 08 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Leader opposition Ramgovind Chaudhary in Azamgarh targeted BJP government Purvanchal Expressway
अतरौलिया डाक बंगले में प्रेसवार्ता को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जिस एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री आए हैं, उसका शिलान्यास अखिलेश यादव ने किया था। वे लखनऊ से सोमवार को आजमगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए निरीक्षण भवन में रुके। वहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई और चौड़ाई कम कर दी और चहेतों को टेंडर दिया।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए 80 फीसदी जमीन किसानों से सपा शासन में ले ली गई थी। किसान अखिलेश यादव को इसलिए आसानी से जमीन दे देते थे क्योंकि तब जमीन का 10 गुना रेट मिलता था। सरकार बदलने पर भाजपा सरकार ने दोबारा इसका शिलान्यास कराया और पुराना टेंडर रद्द कर अपने चहेतों को काम दिलाया। ऊंचाई और चौड़ाई कम की गई और सर्विस रोड खत्म कर दिया। एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी समिति और औद्योगिक केंद्र बनने थे लेकिन उन्हें भी खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


रामगोविंद चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं सिर्फ जहाज से उड़ रहे हैं। धरती के हाल की उन्हें जानकारी ही नहीं है। केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है। अपना हक मांगने वाले किसानों को यह सरकार देशद्रोही और आतंकवादी बता रही है। जब कोई राजा अपनी प्रजा को दुश्मन मान लेता है तो उसका पतन तय हो जाता है। सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed