फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leader Narendra Kashyap statement on double engine government in varanasi

Politics News: वाराणसी में बोले राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, डबल इंजन सरकार में हो रहा सभी वर्गों का उत्थान

Tue, 27 Feb 2024 06:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Feb 2024 06:47 PM IST
सार

भाजपा पिछड़ा वर्ग का सामाजिक सम्मेलन के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावना से समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है। श्रम सम्मान योजना और माटी कला बोर्ड जैसी अनेक योजनाओं से देश के पिछड़े लोगों के कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Leader Narendra Kashyap statement on double engine government in varanasi
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सबका साथ सबका विकास की भावना से समाज के सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है। मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का सांस्कृतिक वैभव और गौरवशाली इतिहास समृद्ध हो रहा है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि श्रम सम्मान योजना और माटी कला बोर्ड जैसी अनेक योजनाओं से देश के पिछड़े लोगों के कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ व्यापक स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने केंद्र में 27 मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में जगह देकर 35 फीसदी की भागीदारी सुनिश्चित की है। 
विज्ञापन


इसी तरह योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार में 41 फीसदी ओबीसी विधायकों को अपनी कैबिनेट में जगह दी है। कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर सांविधानिक दर्जा देकर ओबीसी समाज का हक और अधिकार दिलाया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अश्विनी सिंह पटेल ने कहा कि आज पूरा विश्व मोदी जी की ओर देख रहा है। हम विश्व का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह ताकत ओबीसी समाज द्वारा संभव हो पाई है। जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, महानगर अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद दास गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, विनय मौर्य, दीपक आर्य, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed