फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laying out for the chair of Cholapur block chief, Gola House with political parties also landed in the ground in varanasi

वाराणसी : चोलापुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए बिछने लगी बिसात, राजनीतक दलों के साथ गोला हाउस भी उतरा मैदान में

Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Laying out for the chair of Cholapur block chief, Gola House with political parties also landed in the ground in varanasi
demo pic

पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीत के बाद चोलापुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। चोलापुर ब्लॉक में प्रत्याशियों के घर  ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार और समर्थक दस्तक देना शुरू कर दिए हैं। चोलापुर ब्लॉक प्रमुख पद सुरक्षित होने के बाद भी यहां कड़ा मुकाबला हो सकता है। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी को जिताने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं बाहुबली खुद तो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे लेकिन अपने खास को चुनाव मैदान में उतारकर किसी भी तरह से जिताने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


चोलापुर ब्लाक के गोला हाउस से जुड़े एमएलसी विनीत सिंह के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने कटारी गांव से क्षेत्र पंचायत चुनाव जीती लक्ष्मीना देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायण सिंह ने चोलापुर ब्लाक में जीते हुए कई प्रत्याशियों के घर पर दस्तक देकर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए सरगर्मी बढ़ा दी। वहीं समाजवादी पार्टी और भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चोलापुर में 119 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। फिलहाल अभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अभी अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों का कहना है कि प्रमुख पद के लिए सारे उम्मीदवार जब तक सामने नहीं आते हैं, तब तक निर्णय नहीं लिया जाएगा। चोलापुर ब्लॉक के लखनपुर से लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए गिरधारी विश्वकर्मा के भाभी के चुनाव जीतने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपसेठी हाउस की भी रहेगी दखल
चोलापुर ब्लाक के धौरहरा गांव के रहने वाले बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह और उनके भतीजे सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह का चोलापुर ब्लाक से पुराना संबंध रहा है। पिछले कई चुनाव में कपसेठी हाउस के नाम से चर्चित इस परिवार का चोलापुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर दिलचस्पी रही है। माना जा रहा है कि इस बार चोलापुर ब्लाक में कपसेठी हाउस के हस्तक्षेप करने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed