वाराणसी: विश्वनाथ कॉरिडोर से पड़ाव तक नहीं बनेगा लक्ष्मण झूला, इस वजह से खारिज हुआ प्रस्ताव
ऋषिकेश की तर्ज पर गंगापार पड़ाव से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब दो किलोमीटर लंबाई में झूला निर्माण की योजना थी। पीएमओ और शासन ने गंगा की अर्द्धचंद्राकार छवि में बाधा बनते देख इसे खारिज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में ऋषिकेश की तर्ज पर वाराणसी में बनने वाला लक्ष्मण झूला का प्रस्ताव शासन ने खारिज कर दिया है। गंगा के अर्द्धचंद्राकार छवि में बाधा बनने के कारण पीएमओ और शासन ने झूले को प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो रामनगर में बंदरगाह बनने से यहां नियमित रूप से जलपोत व क्रूज का परिवहन जारी रहेगा, वहीं मालवाहक जलपोत के आवागमन में झूला बाधक बन सकता था।
मणिकर्णिका व ललिता घाट के बीच गंगा की ओर से भी कॉरिडोर होते हुए विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए एक भव्य द्वार तैयार हो रहा है। वहीं जिला व मंदिर प्रशासन ने गंगा किनारे से लोगों के प्रवेश को लेकर दो वर्ष पहले लक्ष्मण झूला का प्रोजेक्ट तैयार कराया था। ऋषिकेश की तर्ज पर गंगापार पड़ाव से काशी विश्वनाथ धाम तक करीब दो किलोमीटर लंबाई में झूला निर्माण की योजना थी। पीएमओ और शासन ने गंगा की अर्द्धचंद्राकार छवि में बाधा बनते देख इसे खारिज कर दिया है।
पड़ाव से कॉरिडोर के बीच में लक्ष्मण झूला के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। शासन ने इसको अनुमति नहीं दी है। इससे काशी के घाटों की सुंदरता प्रभावित हो रही थी। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीईओ विश्वनाथ मंदिर न्यास