फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laxman Jhula will be built in Varanasi, Kashi Vishwanath Dham will be connected with sand across the Ganges

Laxman Jhula in Varanasi: बनारस में बनेगा लक्ष्मण झूला, गंगा पार रेती से जुड़ेगा काशी विश्वनाथ धाम  

Tue, 31 May 2022 02:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 31 May 2022 02:32 PM IST
सार

अब बनारस में भी ऋषिकेश की तर्ज पर लक्ष्मण झूला बनेगा। यह झूला गंगा पार रेती से श्री काशी विश्वनाथ धाम को भी जोड़ेगा। डोमरी से ललिता घाट के बीच बनने वाला यह पुल रिवर फ्रंट योजना का हिस्सा होगा। 

विज्ञापन
Laxman Jhula will be built in Varanasi, Kashi Vishwanath Dham will be connected with sand across the Ganges
लक्ष्मण झूला की प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश की तर्ज पर वाराणसी में लक्ष्मण झूला बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह झूला गंगा पार रेती से बाबा के नव्य, भव्य और दिव्य धाम को भी जोड़ेगा। प्रदेश सरकार के बजट में इसके लिए प्रस्ताव पारित होने के बाद अब सर्वे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोमरी से ललिता घाट के बीच बनने वाला यह पुल रिवर फ्रंट योजना का हिस्सा होगा।

विज्ञापन


गंगा के घाट की खूबसूरती बढ़ने के साथ ही धाम आने वाले भक्तों की राह भी आसान हो जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम को गंगा पार से जोड़ने के लिए पैदल पुल बनाया जाएगा। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बनने वाला यह पुल भक्तों को सीधे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचाएगा। इसके लिए प्रशासन जल्द ही डीपीआर तैयार कराएगा।
विज्ञापन


इसके पहले सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्मण झूला तैयार होने के बाद यह जल परिवहन में किसी तरह की बाधा नहीं बनेगा। खास बात यह है कि काशी में बनने वाले इस लक्ष्मण झूले में पिलर की संख्या कम रखी जाएगी। यात्री डोमरी पार से आसानी से पैदल चलकर बाबा के धाम पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जहां बाबा विश्वनाथ के धाम आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी, वहीं उनका समय भी बचेगा। लक्ष्मण झूला पुल के साथ ही डोमरी में दो हजार वाहनों की पार्किंग भी बनाई जाएगी। बिहार, झारखंड, कोलकाता, चंदौली और रामनगर से आने वाले श्रद्धालु सड़क मार्ग की बजाय सीधे लक्ष्मण झूला के जरिए बाबा के धाम पहुंच सकेंगे।
 

लोहे के तारों से बनवाया था पुल 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मण झूले के निर्माण के लिए जल्द ही डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसके सर्वे की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होगी। स्वामी विशुद्धानंद की प्रेरणा से कोलकाता के सेठ ने 1889 में ऋषिकेश में लोहे के तारों से पुल बनवाया था।

इससे पूर्व जूट की रस्सियों का ही पुल यहां पर था। लोग रस्सों के इस पुल पर लोगों को छींके में बिठाकर खींचा जाता था। लोहे के तारों से बना यह पुल 1924 की बाढ़ में बह गया था। इसके बाद मजबूत एवं आकर्षक पुल को निर्माण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed