फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lawyer throat and finger cut by banned Chinese manjha in Varanasi

वाराणसी में हादसा: प्रतिबंधित चीनी मांझा से अधिवक्ता का गला कटा, दर्द से कराहते हुए पहुंचे अस्पताल

Mon, 21 Apr 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में चौकाघाट फ्लाईओवर पर प्रतिबंधित चीनी मांझा से अधिवक्ता का गला और अंगुली कट गया। जिससे वह घायल हो गए। दर्द से कराहते हुए वे मंडलीय अस्पताल में पहुंचे और उपचार कराया। 

विज्ञापन
lawyer throat and finger cut by banned Chinese manjha in Varanasi
घायल अधिवक्ता के गले में लगे टाके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में चौकाघाट फ्लाईओवर पर रविवार को प्रतिबंधित जानलेवा चीनी मांझा की चपेट में आने से एक अधिवक्ता का गला और अंगुली कट गई। घायल अधिवक्ता ने मंडलीय अस्पताल में अपना इलाज कराया।

विज्ञापन


इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी अधिवक्ता कैलाश नाथ सेठ दारानगर स्थित अपने घर से बाइक से खजुरी जा रहे थे। अधिवक्ता ने बताया कि चौकाघाट फ्लाईओवर पर पहुंचने पर उनका गला चीनी मांझा की चपेट में आकर कट गया। चीनी मांझा से बचने के चक्कर में उनके दाएं हाथ की अंगुली भी कट गई। दर्द से कराहते हुए वह मंडलीय अस्पताल गए। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने उनके गले और अंगुली में टांका लगाया। इसके बाद दवा लेकर वह किसी तरह से घर पहुंचे। उधर, इसे लेकर बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जिला पुलिस और प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण चीनी मांझा बिक रहा है। जल्द ही इसकी बिक्री के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कार्रवाई: शाइन सिटी कंपनी की 1.77 करोड़ रुपये की जमीन कुर्क, करोड़ों रुपये की ठगी के हैं आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed