{"_id":"670f3d43bca2a75036000d3c","slug":"lawyer-pushed-woman-and-she-died-soon-as-she-fell-on-ground-in-varanasi-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वकील ने धक्का दिया और जमीन पर गिरते ही महिला की हो गई मौत, बेटे ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वकील ने धक्का दिया और जमीन पर गिरते ही महिला की हो गई मौत, बेटे ने लगाया ये आरोप
Wed, 16 Oct 2024 09:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:42 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक महिला की मौत हो गई। उसके बेटे ने आरोप लगाया कि वकील के घर बातचीत करने गए थे। इसी दौरान उसकी मां को वकील ने धक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिरी और फिर वापस नहीं उठी।
विज्ञापन
सुशीला देवी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी जिले में कज्जाकपुरा-लाटभैरव पोखरा के समीप रामजानकी बाग मोहल्ले में मंगलवार की रात एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि वह मोहल्ले में ही एक वकील के घर गए थे। बातचीत के दौरान ही वकील ने धक्का दे दिया तो महिला जमीन पर गिरी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर आदमपुर थाने की पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा लाटभैरव पोखरा के समीप रामजानकी बाग में रहने वाले ट्रॉली चालक कैलाश पाल ने बताया कि वह चार भाई और एक बहन है। मारपीट सहित अन्य आरोपों से संबंधित उसके एक मुकदमे की पैरवी उसके मोहल्ले के ही एक वकील ने की थी। वह वकील को फीस के तौर पर पर्याप्त पैसा दे चुका था।
विज्ञापन
मगर, वकील उस पर आए दिन और पैसा देने का दबाव बनाते थे। इससे आजिज आकर वह मंगलवार की रात अपनी मां सुशीला देवी (55) और बगल में रहने वाली मामी संजू देवी के साथ वकील के घर गया। वकील से उसकी मां ने कहा कि हमारा बेटा ट्रॉली चलाता है। वह कहां से बार-बार पैसा दे पाएगा। जो देना था, वह दे चुका है।
विज्ञापन
कैलाश का आरोप है कि इस पर वकील ने उसे और उसकी मां को धकेल दिया। वह तो संभल गया, लेकिन उसकी मां गिरी तो फिर उठ नहीं पाई। आनन-फानन में वह अपनी मां को उठा कर अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।
कैलाश ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की सही से जांच करे और उचित कार्रवाई करे। वहीं, सुशीला देवी की मौत के बाद उनके पति रामवृक्ष और चारों बेटों का रो- रोकर बुरा हाल था। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश ने कहा कि पुलिस पूरे प्रकरण की सही से जांच करे और उचित कार्रवाई करे। वहीं, सुशीला देवी की मौत के बाद उनके पति रामवृक्ष और चारों बेटों का रो- रोकर बुरा हाल था। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।