फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Launch a war against Maya: Swami Prasad

माया के खिलाफ छेड़ेंगे जंग : स्वामी प्रसाद

Sat, 13 Aug 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 13 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Launch a war against Maya: Swami Prasad
स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

विज्ञापन
वाराणसी। बसपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती टिकटों की नीलामी कर रही हैं। दलित वोटों का सौदा कर डॉ. अंबेडकर और कांशीराम के विचारों की हत्या कर रही हैं। उन्होंने माया के खिलाफ जंग छेड़ने की बात कही। कहा कि लखनऊ में 22 सितंबर को होने जा रही रैली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रैली में आमंत्रित किया गया है। 
 मौर्य शुक्रवार को पहड़िया स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के  मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि पार्टी से उनके निकलने के बाद बसपा सूबे में तीसरे नंबर पर आ गई है। विधानसभा चुनाव तक चौथे नंबर पर होगी। कहा कि बसपा में पंचायत चुनाव में सुरक्षित सीटों के लिए ढाई लाख, सामान्य सीटों के लिए पांच लाख रुपये  लिए गए। 
विज्ञापन

 


 विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीटों के लिए एक करोड़, पिछड़ों के लिए तीन से पांच और सामान्य सीट के लिए चार से 10 करोड़ रुपये लिए जा रहे हैं। यह पूछने पर कि प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा?  कहा, पहला लक्ष्य भाजपा की सरकार बनाना है। बाकी बातें बाद में देखी जाएंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह ठीक चाहते हैं, लेकिन सपा पर गुंडे, अपराधी भारी पड़ रहे हैं। क्या एनआएचएम घोटाला मायावती के इशारे पर हुआ था? बोले कि सीबीआई पूरे ममाले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से मौर्य ने कहा कि 25-30 साल तक बसपा के लिए मर-मिटने वाले कार्यकर्ताओं का मायावती ने मानमर्दन किया है। 22 सितंबर की रैली और विधानसभा चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य रूप से शिवपुर से विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व विधायक अनिल मौर्य समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed