फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LAU inspector suspended for making passport of Afghan citizen

अफगानी नागरिक के पासपोर्ट बनाने में एलआइयू इंस्पेक्टर निलंबित

Fri, 14 Feb 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 14 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
LAU inspector suspended for making passport of Afghan citizen
passport - फोटो : social media

आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में अफगानी युवकों के पासपोर्ट बनाने के मामले में दोषी पाए जाने पर डीआईजी के निर्देश पर एसपी त्रिवेणी सिंह ने एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह को निलंबित कर दिया है। वही, मामले में कुछ और लोगों पर भी गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


एक फरवरी को वाराणसी पुलिस ने एक अफगानी नागरिक को पासपोर्ट बनवाते समय गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस ने कोलकाता से एक और अफगानी नागरिक करामत उल्ला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट बनाने और बनवाने की कोशिश मैं फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पते पर बने फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र आदि का प्रयोग किया गया था। इसमें एलआईयू के इंस्पेक्टर एके सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। एसपी ने मामले में दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे ने एलआइयू इंस्पेक्टर की जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी इला मारन को सौंपी थी। सीओ सिटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जांच में इंस्पेक्टर को दोषी बताया गया था। डीआईजी के निर्देश के बाद एसएसपी त्रिवेणी सिंह ने एलआईयू इंसपेक्टर एके सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में कुछ और कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है।

एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह अफगानी नागरिक के पासपोर्ट बनाने के मामले में लापरवाही आदि के दोषी पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार ल में संलिप्त रहने के आरोप भी पुष्ट हुए हैं। इन आरोपों में एके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed