फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last rites of shahid CRPF jawan Mahesh Kushwaha ghazipur anantanag attack

अंतिम विदाई पर नम हुईं आखें, पंचतत्व में विलीन हुए शहीद महेश कुशवाहा

Fri, 14 Jun 2019 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Last rites of shahid CRPF jawan Mahesh Kushwaha ghazipur anantanag attack
शहीद महेश कुशवाहा को दी गई अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए गाजीपुर के महेश कुशवाहा की अंतिम विदाई पर सभी की आंखे नम हो गईं। शहीद की अंतिम विदाई देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में शहीद हुए गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान महेश कुमार कुशवाहा का पार्थिव शरीर गुरुवार रात आठ बजे एयर इंडिया के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाया गया था। यहां मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उन्हें कांधा दिया था। सीआरपीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के अधिकारियों, जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद महेश कुशवाहा की अंतिम विदाई पर सलामी देते हुए


गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जैतपुरा के रहने वाले महेश कुशवाहा 2010 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता गोरखनाथ कुशवाहा को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आया था, जिन्हें शहर के रौजा स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। महेश की 4 जून 2009 में निर्मला से शादी हुई थी, इनसे दोनों के दो बच्चे एक बेटा आदित्य(6) और बेटी प्रिया(5) है। बेटा कक्षा एक में पढ़ाई करता है तो बेटी एलकेजी में पढ़ाई कर रही है। शहीद महेश कुशवाहा की पहली पोस्टिंग 2010 में छत्तीसगढ़ में हुई थी। इसके बाद उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed