फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last date for admission in colleges affiliated to Kashi Vidyapith extended once again

Varanasi: काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, परीक्षाओं में होगी देरी

Mon, 02 Jan 2023 01:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने संबद्ध महाविद्यालयों में पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है।वाराणसी समेत पांच जिलों के 315 से अधिक महाविद्यालयों को इसका लाभ मिलेगा।  

विज्ञापन
Last date for admission in colleges affiliated to Kashi Vidyapith extended once again
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने संबद्ध महाविद्यालयों में पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। इससे वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों को दाखिले का एक और मौका मिलेगा। हालांकि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन तकनीकी कारणों से कुछ महाविद्यालयों ने ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन


दाखिले में देरी के कारण विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च-2023 से पहले होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। जबकि विद्यापीठ पहले मार्च में वार्षिक परीक्षाएं कराता था। महाविद्यालयों की मांग को देखते हुए काशी विद्यापीठ प्रशासन ने अंतिम बार ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख को नौ जनवरी तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र बेपटरी

विश्वविद्यालय के इस फैसले से वाराणसी समेत पांच जिलों के 315 से अधिक महाविद्यालयों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि कई महाविद्यालयों में प्रवेश के जरिए दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। जिन महाविद्यालयों में मेरिट या फिर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला लिया जा रहा है उनको इसका फायदा मिलेगा। बता दें कि विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र बेपटरी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर के दाखिले की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण नौ जनवरी तक बढ़ाया गया है। छात्र-छात्राओं और महाविद्यालयों की सुविधा को देखते हुए अंतिम बार तिथि बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed