{"_id":"6ae9c86a9e317a5a4e0ab5f1","slug":"last-chance-to-make-corrections-to-the-loc-for-cbse-board-examinations-is-until-november-4-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी में सुधार का अंतिम मौका, चार नवंबर तक विद्यार्थी कर सकते हैं ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी में सुधार का अंतिम मौका, चार नवंबर तक विद्यार्थी कर सकते हैं ये काम
Tue, 03 Nov 2026 05:11 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:11 PM IST
सार
वाराणसी में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 48 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे में एलओसी में दर्ज विवरण का सही होना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में संशोधन का अंतिम मौका 4 नवंबर तक है। छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य व्यक्तिगत विवरणों में हुई गलतियों को सुधारने के लिए बोर्ड ने समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों के विवरण में आवश्यक संशोधन कराए जा रहे हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से इन संशोधन के लिए कोई मौका नहीं दिया जाएगा। वाराणसी में सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 48 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे में एलओसी में दर्ज विवरण का सही होना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि नाम की वर्तनी, जन्मतिथि या विषय संबंधी किसी गलती के कारण परीक्षा के दौरान अथवा परिणाम जारी होने के बाद परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए स्कूलों को विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की जांच कर आवश्यक सुधार कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे उन्हें आगे चलकर कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
एलओसी में दर्ज विवरण बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की आधिकारिक जानकारी का आधार भी होता है। विद्यार्थियों के विवरण में यदि कोई त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयसीमा में विद्यालयों को संशोधन कराना होगा। 4 नवंबर के बाद सुधार का अवसर नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी को परेशानी उठानी पड़ सकती है।