फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Last 15 days, entrance exam result not known

बीते 15 दिन, प्रवेश परीक्षा परिणाम का पता नहीं

Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Last 15 days, entrance exam result not known
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा बीतने के 15 दिन बाद भी परिणाम नहीं जारी हो सका है। नौ अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा खत्म होने के बाद एनटीए की ओर से अब तक आंसर की भी नहीं जारी हुई है। जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बीएचयू में दाखिले में देरी से यहां प्रवेश लेने की तैयारी में लगे छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार पहले आंसर की जारी होनी है, इसके बाद फाइनल परिणाम आएगा। छात्र एनटीए की वेबसाइट देखने के साथ ही वहां हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन कर परिणाम की जानकारी हासिल करने में लगे हैं, लेकिन कहीं से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसा इसलिए कि बहुत से छात्रों ने अन्य विश्वविद्यालयों में आवेदन भी किया है, यहां काउंसिलिंग भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से बीएचयू प्रशासन से परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 28 सितंबर से शुरू प्रवेश परीक्षा में इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देश भर में बने केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed