{"_id":"5aa172eb4f1c1bba758b4597","slug":"largest-widow-ashram-will-be-built-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बनेगा एक हजार महिलाओं की क्षमता का ‘विधवा आश्रम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बनेगा एक हजार महिलाओं की क्षमता का ‘विधवा आश्रम’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर पीएम ने काशी को दिया तोहफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने काशी में एक हजार महिलाओं की क्षमता का ‘विधवा आश्रम’ बनाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री महिला दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी मुखातिब थे।
कांफ्रेंसिंग में मौजूद सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आश्रम के लिए जल्द ही भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर ली जाएगी। शासन के दिशा निर्देश के क्रम में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय पोषण की शुरुआत राजस्थान के झुंझुनू से की गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, उपायुक्त मनरेगा आदि अधिकारी मौजूद थे।

संवासिनी गृह की 30 युवतियों की होगी शादी
marriage
वाराणसी के जैतपुरा स्थित राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन में रहने वाली करीब 30 युवतियों से शादी करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों से रहने वाले युवकों ने शादी का प्रस्ताव किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके त्रिपाठी की देखरेख में आवेदन करने वाले युवकों की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने पर और आवेदन सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत युवतियों की शादी कराई जाएगी।
इसके तहत युवतियों को सरकार की तरफ से दस-दस हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन में युवतियों ने भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रशासन की ओर से संगठन में रहने वाली युवतियों को मिठाई बांटी गई है।