फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Land will be taken from 12 villages to build an varanasi airport like Sydney

Varanasi News: बाबतपुर में बनेगा सिडनी जैसा एयरपोर्ट, 12 गांव से ली जाएंगी जमीन, कवायद शुरू

Mon, 18 Jul 2022 12:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

शासन से मंजूरी के बाद इसी साल से शुरू हो सकती है जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया, जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा।

विज्ञापन
Land will be taken from 12 villages to build an varanasi airport like Sydney
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

विकास की तेज रफ्तार से बढ़ रहे वाराणसी के बाबतपुर स्थितलालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 12 गांवों से जमीन ली जाएंगी। शासन स्तर पर शुरू हुई कवायद के बाद अब जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट के आसपास गांवों में सर्वे शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि इसी साल से यह प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन चरणों में विस्तारीकरण की योजना बनाई है। फिलहाल पहले चरण के लिए करीब 250 एकड़ जमीन की जरूरत है और पूरी योजना को धरातल पर उतारने के लिए करीब 700 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रशासनिक मशीनरी की मानें तो बाबतपुर एयरपोर्ट को सिडनी एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाना है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर के आसपास के गांव कर्मी, धमलपुर, सरायतक्की, बाबतपुर, घमहापुर, सुगनहां, रघुनाथपुर, पुअरा, सिसवा, रामपुर, बसनी और पठकान को पहले चिह्नित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में बनी थी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना

उधर, शासन से विस्तारीकरण की तैयारियों के संकेत मिलने के बाद प्रशासन पिंडरा तहसील के इन गांवों का ब्यौरा भी निकाल रहा है। दरअसल, वर्ष 2015 में ही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई थी, मगर तकनीकी कारणों से इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका था। इसके लिए नई एयर टर्मिनल बिल्डिंग सहित कई निर्माण की योजना है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जमीन का सर्वे पहले कराया गया था। शासन का निर्देश मिलता है तो नए सिरे से सर्वे कराकर आगे की कार्यवाही कराई जाएगी। इसके लिए गांवों को चिह्नित किया गया है।

रनवे के नीचे से निकलेगा देश का पहला टनल

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में रनवे की लंबाई बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी है, मगर एयरपोर्ट के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे के चलते भी यह काम धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। मगर, एनएचआईए ने रनवे के नीचे से टनल बनाकर हाईवे निकालने की योजना बनाई है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से इस योजना को कई मंत्रालयों की मंजूरी की दरकार है। यदि इस टनल को बनाने की मंजूरी मिलेगी तो यह देश का पहला ऐसा रनवे होगा, जिसके नीचे से टनल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed