फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Land received for PMAY in Bandepur, 1000 houses will be built

बंदेपुर में पीएमएवाई के लिए मिली जमीन, बनेंगे 1000 आवास

Sat, 18 Sep 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Land received for PMAY in Bandepur, 1000 houses will be built
काफी खोजबीन के बाद आखिरकार सदर तहसील के बंदेपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमीन मिल गई है। अखरी बाईपास से दक्षिण दिशा में स्थित गांव में मिली जमीन पर करीब एक हजार पीएमएवाई बनेंगे। डीएम कौशल राज शर्मा ने ग्राम सभा की इस जमीन को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ट्रांसफर कर वाराणसी विकास प्राधिकरण को पत्र भेज दिया है। जमीन मिलने के साथ ही वीडीए अपना तय टारगेट पूरा करने के करीब पहुंच जाएगा। बंदेपुर में पिच रोड पर एक हेक्टेयर और 220 एयर जमीन का चिन्हांकन राजस्व विभाग, वीडीए की टीम ने संयुक्त रूप किया है। इस जमीन के पहुंच मार्ग तक 20 से 25 फीट रोड है। जिसमें केवल 15 फीट पिच सड़क है। वीडीए के प्रस्ताव पर वहां डीएम ने पीएमएवाई बनाने की स्वीकृति देते हुए जमीन की पूर्व की नवईत में परिवर्तन कर दिया है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इस जमीन के भू प्रयोग परिवर्तन के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। जहां से परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री आवास बनाने की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

वीडीए को 2000 आवास बनाने की डिमांड
डूडा के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक विकास प्राधिकरण को 2000 आवास बनाने की डिमांड दी गई है, जिसमें पीपीपी मॉडल पर 608 अर्फोडेबल हाउसिंग हरहुआ के दासेपुर, 250 कुरूहुआं में बन रहा है। वहीं, अटेसुआ में करीब एक हजार आवास प्रस्तावित हैं जिसके भू-प्रयोग परिवर्तन की फाइल शासन को भेजी गई है। इस तरह से 1858 आवासों को बनाने की योजना पर वीडीए काम कर रहा है।
विज्ञापन

मिले आठ अभियंता, पांच ने किया ज्वाइन
वाराणसी। वीडीए को आठ अभियंता मिले हैं जिसमें पांच ने ज्वाइन भी कर लिया है। अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता आनंद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता लाला सतीश कुमार सुमन, अवर अभियंता सत्यदेव सिंह, संजय तिवारी, विजय सिंह व जयप्रकाश गुप्ता की नियुक्ति से काम को गति मिलेगी। जयप्रकाश गुप्ता, विजय सिंह, संजय तिवारी, लाला सतीश कुमार सुमन व आशुतोष श्रीवास्तव ने ज्वाइन भी कर लिया है। बाकी अभियंताओं का वीडीए को इंतजार है। जेई गौरीशंकर, पारसनाथ रिटायर्ड हो गए हैं। वहीं, चार जेई एिचएच गुप्ता, आनंद कुमार अस्थाना, रामचंद्र यादव व अनिल सिंघल का स्थानांतरण गैर जनपद में हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर कैंप में एक नक्शा पास
वाराणसी। वीडीए की ओर से शुक्रवार को रामनगर नगर पालिका परिषद में लगाए गए कैंप में एक नक्शे को स्वीकृति मिली। कैंप में 12 लोग पहुंचे और 22 नोटिस प्रकरणों की सुनवाई हुई। नक्शे से वीडीए को एक लाख, 55 हजार रुपये का राजस्व मिला। अनुसचिव देवचंद्र राम, चंद्रभानू दीक्षित, आरके सिंह आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed