फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Land dispute in the under construction sports ground in the village of Olympian Ram Singh

Varanasi News: ओलंपियन राम सिंह के गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान में जमीन विवाद का अड़ंगा

Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Land dispute in the under construction sports ground in the village of Olympian Ram Singh
दानगंज। ओलंपियन राम सिंह ने जिस खेल मैदान पर तैयारी करके विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया, उसी खेल मैदान को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। ग्रामीण पूरी जमीन पर खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि खेल मैदान के बगल में अस्पताल के नाम से जमीन आवंटित है। विवाद के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अब यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

चोलापुर ब्लॉक के बबियाव गांव में खाली जमीन पर वर्षों से बच्चे और युवा तैयारी करते आ रहे हैं। इसमें खाली पड़ी जमीन में कुछ हिस्सा अस्पताल के नाम से आवंटित है। ग्रामीण पूरी जमीन पर खेल मैदान का निर्माण चाहते हैं। जबकि खेल मैदान से आवंटित जमीन पर ही मैदान बनाया जा रहा है। ओलंपियन राम सिंह रविवार को पैतृक गांव बबियाव पहुंचे। राम सिंह ने बताया कि 2009 में तत्कालीन जिलाधिकारी ए के उपाध्याय ने एथलीट ओलंपियन राम सिंह के नाम से मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की थी। लेकिन खेल मैदान नहीं बन पाया। छोटे मैदान में तैयारी ठीक से नहीं हो सकती। युवाओं के भविष्य को देखते हुए खेल का मैदान पूरी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कोट------------
ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल के नाम से 26 बिस्वा जमीन है। इस पर मनरेगा के तहत खेल मैदान बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने पिलर को तोड़ दिया। बगल की जमीन अस्पताल के नाम से आवंटित है। यदि अधिकारी लिखित तौर पर अस्पताल की जमीन खेल मैदान के लिए दे दें तो पूरी जमीन पर खेल मैदान बनाया जाएगा।- सरोजा देवी, ग्राम प्रधान बबियाव
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जेई और सचिव खाली पड़ी पूरी जमीन का इस्टीमेट बनाकर लाए थे। बाद में पता चला कि बगल की जमीन अस्पताल की है। अस्पताल की जमीन को छोड़कर खाली पड़ी जमीन पर खेल मैदान बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद काम रुकवा दिया गया है। एसडीएम सदर से बातचीत करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। -अशोक चौरसिया खंड विकास अधिकारी चोलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed