{"_id":"6b01f37da677d3bc4802bfa2","slug":"lamps-will-be-lit-varanasi-news-c-20-vns1022-1624165-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 17 तरह के देसी-विदेशों फूलों से सजेगा विश्वनाथ धाम, जलेंगे 15 हजार दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 17 तरह के देसी-विदेशों फूलों से सजेगा विश्वनाथ धाम, जलेंगे 15 हजार दीप
विज्ञापन
देव दीपावली पर विश्वनाथ मंदिर में सुगम व सुलभ दर्शन की व्यवस्था, कर्मचारी करेंगे श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार, सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी में देवों की दीपावली पर दीपोत्सव श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी दिखेगा। 17 तरह के देसी-विदेशी फूलों, 15 दीपों और रंग-बिरंगे विद्युत झालरों से धाम की आभा निखरेगी। पुष्पों से रंगोलियां बनाई जाएंगी। भक्तों को सुगम व सुलभ दर्शन की व्यवस्था रहेगी।
देव दीपावली पर काशी में लोगों के घरों से लेकर मंदिरों और घाटों पर दीपोत्सव का उल्लास दिखेगा। विश्वनाथ धाम में सुगम और सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ सत्यम मिश्र ने बताया कि सुगंधित और आकर्षक पुष्पों, रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से धाम को सजाया जाएगा। 15 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। कोलकाता, बंगलूरू के अलावा थाईलैंड से फूल मंगाए गए हैं। बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन के लिए निर्धारित दर्शन मार्गों पर एंड-टू-एंड बैरिकेडिंग की गई है, जिससे दर्शनार्थियों को व्यवस्थित रूप से दर्शन सुलभ हो सके। धाम के विभिन्न स्थलों पर शुद्ध आरओ पेयजल की सुविधा रहेगी। स्वच्छता और साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए मंदिर में कार्यरत सफाई एजेंसी को निरंतर सफाई व्यवस्था रहेगी। सीईओ ने बताया कि धाम की सुरक्षा के संबंध में पूर्व से निर्धारित सुरक्षा एसओपी के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही धाम में कार्यरत कार्मिकों को श्रद्धालुओं के प्रति सौम्य, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है, ताकि भक्तों और उनके बीच मधुर संबंध बना रहे।