फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lamhi mahotsav

सजे सुर-लय-ताल, कदमों की थिरकन बनी यादगार

Tue, 02 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
lamhi mahotsav
लमही महोत्सव
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित लमही महोत्सव में सराहनीय प्रस्तुतियां देने वाले 10 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, कजरी, शिव स्तुति, सरस्वती वंदना, लोकगीत, समूह नृत्य, गणेश वंदना, गीत, बांसुरी वादन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


शानदार प्रस्तुतियों के दम पर गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कालेज, आर्य महिला इंटर कालेज, गोपी राधा बालिका इंटर कालेज, निवेदिता शिक्षा सदन, अग्रसेन कॉलेज, बंगाली टोला, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, दुर्गाचरण इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली छात्र-छात्राओं को शील्ड दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी रत्नेश वर्मा और सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गुप्ता ने किया। संचालन डॉ. महेश तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. विश्वनाथ दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed