{"_id":"58d7a36c4f1c1b307d1a0f4c","slug":"lalu-yadav-target-cm-yogi-what-did-he-say-about-purification-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ऑफिस के शुद्धिकरण पर लालू ने कसा तंज, बोले- योगी तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ऑफिस के शुद्धिकरण पर लालू ने कसा तंज, बोले- योगी तो...
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Sun, 26 Mar 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
lalu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के बाद बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसास यादव ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास में पूजा और गंगा जल के छिड़काव पर सवाल उठाए हैं। लालू ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि सीएम आवास का शुद्धिकरण इसलिए कराया क्योंकि विगत एक दशक से ज्यादा समय से वहां पर दलित, पिछड़ा, दलित और बहुजन वर्ग के मुख्यमंत्री रहते थे। बता दें कि कुछ दिन पहले लालू यादव का मंच टूट गया था और डाक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने पांच कालिदास मार्ग पर स्थित मुख्यमंत्री आवास के शुद्घिकरण पर कहा कि मुझे तो ये चिंता है कि जो वहां पर मोर हैं उनको खाना मिलता है या नहीं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और पूरे तरह से शुद्घिकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम फायर ब्रिगेड में गंगाजल डलवाकर सबका शुद्घिकरण करवा देंगे।
योगी ने CM आवास का शुद्धिकरण इसलिए कराया क्योंकि विगत एक दशक से ज्यादा वहां दलित/पिछड़ा एवं बहुजन वर्गों के मुख्यमंत्री रहते थे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 26, 2017