{"_id":"6a3a7bc94dce81d2e703a935","slug":"lallan-accused-of-shooting-sub-inspector-ajay-yadav-and-stealing-service-pistol-killed-in-an-encounter-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: चार साल पहले दरोगा को सीने में गोली मार लल्लन ने लूटी थी पिस्टल, शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: चार साल पहले दरोगा को सीने में गोली मार लल्लन ने लूटी थी पिस्टल, शातिर बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Tue, 23 Jun 2026 05:58 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:58 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में दरोगा अजय कुमार यादव को गोली मारकर पिस्टल लूटने के आरोपी लल्लन को सहारनपुर में एनकाउंटर में मार गिराया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख और चंदौली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
लल्लन सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरोगा अजय यादव को रोहनिया में गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूटने के आरोपी एक लाख के इनामी लल्लन सिंह उर्फ लल्लन को यूपी एसटीएफ ने सोमवार की अलसुबह सहारनपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख और चंदौली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
लक्सा थाने में तैनात रहे दरोगा अजय कुमार यादव को आठ नवंबर 2022 की शाम रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर नहर के समीप तीन बदमाशों ने गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली थी। 2015 बैच के सब-इंस्पेक्टर अजय यादव जब अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे, तब बाइक सवार लल्लन सिंह उर्फ लल्लन ने अपने भाइयों मनीष सिंह और रजनीश सिंह के साथ मिलकर उन्हें रोका। लल्लन दरोगा के सीने में गोली मारकर सरकारी पिस्टल व पर्स लूटकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
21 नवंबर 2022 को दरोगा अजय यादव को गोली मारने वाले बदमाशों, बिहार के समस्तीपुर के आनंदगोलवा निवासी सगे भाई रजनीश उर्फ बउआ सिंह और मनीष सिंह को कमिश्नरेट पुलिस ने हरहुआ के वाजिदपुर में मुठभेड़ में मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर दोनों बदमाशों का भाई लल्लन सिंह भाग निकला था।
विज्ञापन
बेलछी पीएनबी बैंक के पास ट्रिपल मर्डर और 60 लाख की डकैती
6 मार्च 2017 को पटना के बेलछी थाना क्षेत्र में स्थित पीएनबी मेन ब्रांच के ठीक सामने लल्लन सिंह ने अपने भाइयों और गिरोह के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दुस्साहसिक वारदात में बैंक के सुरक्षा गार्ड सुरेश सिंह व योगेश्वर दास और कैश वैन चालक अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई और लगभग 60 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई।

फतुहा में दरोगा की हत्या और सरकारी हथियार की लूट
24 सितंबर 2016 को पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में लल्लन सिंह और उसके गिरोह ने ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) आर.आर. चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी। इसके अलावा वर्ष 2016 में ही बाढ़ थाना क्षेत्र में एएसआई सुरेश ठाकुर की हत्या में भी इसका हाथ रहा है। 27 फरवरी 2017 को नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में एक कैश वैन को निशाना बनाया गया, जिसमें गार्ड बृजनंदन प्रसाद सिंह और कैशियर रंजीत कुमार की हत्या कर 20 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

पुलिस मुठभेड़ और हथियारों की बरामदगी
एसटीएफ के अनुसार, 21 नवंबर 2022 को वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस और लल्लन सिंह के गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से लल्लन सिंह, मनीष सिंह और रजनीश सिंह ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अपराधी मनीष सिंह घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि लल्लन सिंह मौके से भागने में सफल रहा था। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर अजय यादव से लूटी गई सरकारी पिस्टल बरामद की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र में लालब्रत चौहान को गोली मारकर बाइक लूटने और वाराणसी के लंका थाने में चोरी के मामले भी इस शातिर अपराधी पर दर्ज हैं।