{"_id":"5d8143028ebc3e016308e776","slug":"lalji-tandon-varanasi-news-vns484386122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में समय पर पूरा कराएं सभी योजनाएं : टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में समय पर पूरा कराएं सभी योजनाएं : टंडन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में चल रही स्मार्ट सिटी की योजनाएं पिछड़ रहीं हैं। ऐसे में आप लोग इसके कारण का पता लगाकर उसकी गति को आगे बढ़ाएं। यह बातें प्रदेश के नगर विकास और जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में सोमवार को स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन व नगर निगम के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहीं।
बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विकास योजनाओं, निर्माणाधीन योजनाओं और आगे लागू होने वाली योजनाओं का एक-एक कर विस्तार से प्रजेंटेशन किया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि काशी में जितनी योजनाएं लागू की गई हैं, सभी उत्कृष्ट श्रेणी की हैं। इन्हें तय समय में पूरा किया जाए, ताकि लोगों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सकें। उन्होंने पार्किंग स्थलों के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए जहां संभव हो अंडरग्राउंड पार्किंग का सुझाव दिया। गोदौलिया पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल को तेजी से पूर्ण कराकर इनके दुकानदारों को जगह देकर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर योजनाओं का लाभ मिलेगा तो लोेगों के अंदर एक विश्वास पैदा होगा। बैठक में महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक कैंटोंमेंट सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इन कार्यों का प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा
बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यों जिसमें कान्हा उपवन छितौनी, चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर, महमूरगंज आरओबी, चार पार्कों के सुंदरीकरण, काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल, मंदाकिनी कुंड जीर्णोद्धार, दशाश्वमेध घाट, दरभंगा घाट, शीतला घाट के रिवाइटलाइजेशन, बेनियाबाग पार्क का विकास, गोदौलिया टू व्हीलर पार्किंग आदि कार्यो की प्रगति जानी। इसको लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। नगर के विकास के लिए 15-16 तालाबों का चरणबद्ध विकास व सौंदर्यीकरण, गंगा के सभी 84 घाटों पर उनके नाम व संक्षिप्त विवरण, टाउन हाल में पार्किंग, बचे हुए पार्कों के सौंदर्यीकरण, 16 वार्डों के पुनर्विकास जो हेरिटेज व पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे, खिड़कियां घाट का पुनर्विकास, वाटर सीवरेज व विद्युत का स्काडा सिस्टम, नावों को सीएनजी में कन्वर्ट करने की योजना, शहर में 721 एडवांस सर्विलांस कैमरा की स्थापना, दशाश्वमेध घाट पर विकास व सौंदर्यीकरण कार्य आदि को स्मार्ट सिटी में दिया जा रहा है। वार्डों के विकास में प्रथम चरण में काल भैरव वार्ड को लिया गया है। इसके लिए 16 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। इस पर मंत्री ने समय से मॉनीटरिंग करते हुए सभी कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन पर जताई नाराजगी
मंत्री ने शहर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए प्रतिदिन कूड़ा उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग व वाटर लॉगिंग के कारण कूड़ा डंपिंग स्टेशन पर न पहुंचने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आज ही शाम तक ऐसे स्थलों से कूड़ा उठान कराकर वैकल्पिक रास्तों से कूड़ा भेजने का निर्देश दिया। कहा कि बारिश में कचरा न उठने से संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ेगा। इस पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कचरे को अस्थाई रूप से पंडित दीनदयाल नगर में कूड़ा भेजने की बात कही। बताया कि रमना गांव से होकर रास्ता है। इसे अस्थाई तौर पर उपयोग कर कूड़ा डंपिंग स्थल पर भेजा जाए।
प्रबुद्धजनों से मिले नगर विकास मंत्री
एक देश एक संविधान एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए की समाप्ति पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संदेश से संबंधित पुस्तक लेकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार को नगर के बुद्धिजीवियो के आवास पर पहुंचे। प्रभारी मंत्री टंडन ने चर्चा में कहा कि सत्तर वर्ष के बाद देश का हर व्यक्ति स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि के बीएचयू स्थित आवास पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान पर चर्चा की। साहित्यकार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश चौबे के सारनाथ स्थित आवास पर उन्हें भी पुस्तक भेंट की। पत्रकार हिमांशु उपाध्याय समेत अन्य साहित्यकारों उनका स्वागत किया। यहां काव्य संगोष्ठी भी हुई। ओम धीरज से उनके आवास पर भेंट कर अनुच्छेद 370 से संबंधित साहित्य भेंट किया। इस दौरान काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।