{"_id":"65bf7d1d014538897b0ffc8b","slug":"lal-krishna-advani-came-to-kashi-for-first-time-after-emergency-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lal Krishna Advani: इमरजेंसी के बाद पहली बार काशी आए थे आडवाणी, भारत रत्न मिलने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lal Krishna Advani: इमरजेंसी के बाद पहली बार काशी आए थे आडवाणी, भारत रत्न मिलने पर जताई खुशी
Sun, 04 Feb 2024 05:33 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:33 PM IST
सार
इमरजेंसी के बाद आडवाणी काशी में पहली बार स्व. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के घर आए।
हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी और कैंट की पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से आडवाणी का घर आना जाना है। भारत रत्न मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी का काशी से पुराना रिश्ता रहा है। इमरजेंसी के बाद आडवाणी काशी में पहली बार स्व. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के घर आए। हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी और कैंट की पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से आडवाणी का घर आना जाना है।
विज्ञापन
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि आडवाणी छह फरवरी 1998 को भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे स्व. हर्षपाल कपूर के बेटे की शादी में भी आए थे। दक्षिणी के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ने कहा कि आडवाणी जब राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब कार्यकारिणी की बैठक सारनाथ में हुई थी। उन्हें भारत रत्न देने से खुशी हुई है।
विज्ञापन
एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, किसान मोर्चा की जिला महामंत्री मीना चौबे, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य केशव यादव, किसान मोर्चा के महामंत्री पवन कुमार चौबे ने आडवाणी के दीर्घायु होने की कामना की है।
विज्ञापन